Politics

जिला महानगर कांग्रेस ने फूकां भाजपा सरकार का पुतला

राहुल गांधी की लोकप्रियता से बौखलाई भाजपा:- सतपाल ब्रह्मचारी

हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस द्वारा भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाकर भाजपा के लोग ओछी हरकत कर रहे हैं, जिसे कांग्रेस जन कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर और पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का अपमान उन स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों का अपमान है जिन्होंने इस देश के लिए शहादत दी थी। पार्षद राजीव भार्गव और वरिष्ठ नेता ओपी चौहान ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की लोकप्रियता से पूरी भाजपा में हताशा का माहौल है जिसके कारण हताशा और निराशा में भाजपा के लोग उनके चित्र के साथ छेड़छाड़ कर ट्विटर पर डाल रहे हैं। महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी व वरिष्ठ नेता नईम कुरैशी ने कहा कि राहुल गांधी का अपमान हम कांग्रेस जन कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और भविष्य में अगर ऐसा फिर हुआ तो हम गांधीवादी तरीके से आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान महासचिव डॉ. अनूप कुमार, युवा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्य चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, अमित नौटियाल, सोम त्यागी, तुषार कपिल, विमल शर्मा साटू, पार्षद मेहरबान खान, सुहैल कुरैशी, छम्मन पीर, रफी खान, शौकत अली चीचू, पार्षद जफर अब्बासी, पुनीत कुमार, तहसीन अंसारी, राकेश गुप्ता, कैलाश प्रधान, अश्विन कौशिक, लीला कोरी,अंजू द्विवेदी, आशा कोरी, रोशनी कालियान,अनूप कुमार, नेहा लोनी, रिषभ वशिष्ठ, वेद रानी, सत्यपाल शास्त्री,आकाश बिरला, अशोक गुप्ता, अमित कुमार,रवि ठाकुर, जितेन्द्र सिंह, दीपक कोरी, अवधेश कुमार, नवाज अब्बासी, ओमप्रकाश, जाशिद अंसारी, मनीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *