Uncategorized

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया मां पुस्तक का विमोचन

विक्की सैनी

समाज को प्रेरित करेगी पुस्तक मां-रोहित गिरी

हरिद्वार, 6 अगस्त। नेचर फाऊण्डेशन सोसायटी की अध्यक्ष किरण भटनागर व मां चण्डी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी महाराज ने सचिवालय में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को किरण भटनागर द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन किया गया। इस दौरान मां चण्डी देवी मंदिर के परमाध्यक्ष महंत रोहित गिरी ने उन्हें गंगाजली भेंटकर शुभाशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किरण भटनागर द्वारा लिखी पुस्तक ‘मां‘ की प्रशंसा करते हुए कहा कि लेखिका किरण भटनागर द्वारा ‘मां‘ शीर्षक पर लिखी पुस्तक अवश्य ही उत्तराखण्डवासियों का मार्गदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में कई अधिकारियों के अच्छे कार्यो व डयूटी के प्रति ईमानदारी तथा कतव्र्यनिष्ठा को भी लेखनी के माध्यम से दर्शाया गया है। जिससे अधिकारियों का मनोबल बढ़ेगा तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। वह प्रदेश हित में अपना योगदान देंगे। मां चण्डी देवी मंदिर के महंत रोहित महाराज ने कहा कि नेचर फाउण्डेशन सोसायटी की अध्यक्ष किरण भटनागर समाज को पुस्तक के माध्यम से उच्च विचारों का ज्ञान प्रदान कर रही हैं। सामाजिक संरचना पर लिखित पुस्तक अवश्य ही समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती हैं। किरण भटनागर शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लिखित पुस्तक ‘मां‘ को पढ़ने से अवश्य ही लोगों को बेहतर जानकारियां उपलब्ध होगी। पुस्तक में अपनी डयूटी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने वाले अधिकारियों की जीवन शैली को भी दर्शाया गया है। जो प्रशासन के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश का प्रसार करेगी। उन्होंने कहा कि लेखिका किरण भटनागर अपनी बौद्धिक क्षमताओं से मार्मिक बिन्दुओं को ‘मां‘ पुस्तक से दर्शाना प्रशंसनीय है। मां चण्डी देवी की कृपा से उनका भविष्य उज्जवल होगा और वे सफलता के नए मुकाम प्राप्त करेंगी। नेचर फाउण्डेशन सोसायटी की अध्यक्ष किरण भटनागर ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के कर कमलों पुस्तक का विमोचन किए जाने पर आभार जताया और कहा कि उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों का ज्ञान अवश्य ही प्रदेशवासियों को होना चाहिए कि किन परिस्थितियों में प्रशासनिक अधिकारी अपनी ड्यूटी के प्रति अपने कार्यो को अंजाम देते हैं। वह भी समाज को इस पुस्तक से मिल सकेगा। आगे भी इस तरह की पुस्तकें उत्तराखण्ड वासियों के लिए उपलब्ध करायी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *