हरिद्वार, 30 मार्च। निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर राजगुरू स्वामी विशोकानन्द भारती महाराज एवं अटल पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी विश्वात्मानन्द सरस्वती महाराज के सानिध्य में महामण्डलेश्वर स्वामी चिदम्बरानन्द सरस्वती एवं महामण्डलेश्वर स्वामी यमुनापुरी द्वारा कनखल स्थित महामृत्युन्जय मठ में भव्य संगीतमय होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संत महापुरूषों ने एक दूसरे से फूलों की होली खेली। सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर राजगुरू स्वामी विशोकानन्द भारती महाराज ने कहा कि सनातन धर्म पर्वो का गुलदस्ता है। प्रत्येक पर्व समाज को एक संदेश देता है। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व होली एकता व भाईचारे को बढ़ाने वाला पर्व है। सभी को मिलजुल कर होली मनाने के साथ गरीब जरूरतमंदों का भी ध्यान अवश्य रखना चाहिए। अटल पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी विश्वात्मानन्द सरस्वती महाराज ने कहा कि होली पर्व ईष्र्या, नफरत, द्वेष एव अहंकार की पराजय का प्रतीक है। इस अवसर पर सभी को सदाचार, भाईचारे व सकारात्मकता जैसे गुणों को जीवन में अपनाकर एक आदर्श व सभ्य समाज के निर्माण का प्रण लेना चाहिए। यही होली पर्व की सार्थकता है। म.म.स्वामी चिदम्बरानन्द सरस्वती व म.म.स्वामी यमुनापुरी महाराज ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर त्यौहार का अपना एक रंग होता है, जिसे आनंद या उल्लास कहते हैं। होली को रंगों के त्यौहार के रूप में मनाते हैं। इसमें एक और रंगों के माध्यम से संस्कृति के रंग में रंगकर सारी भिन्नताएं मिट जाती हैं। उन्होंने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहकर पारंपरिक भारतीय तरीके से होली मनाएं। इस अवसर पर म.म.स्वामी अर्जुनपुरी महाराज, म.म.स्वामी प्रेमानंद महाराज, म.म.आनन्द चैतन्य सरस्वती महाराज, म.म.स्वामी प्रखर महाराज, म.म.स्वामी कमलपुरी, म.म.स्वामी रामेश्वरानन्द सरस्वती, म.म.स्वामी आत्मानंद, म.म.राधिका, म.म.अभयानंद, म.म.अक्षरानंद, म.म.स्वामी सुरेशानंद स्वामी ऋषिश्वरानंद, सतपाल ब्रह्मचारी, स्वामी शरदपुरी सहित कई संत महापुरूष मौजूद रहे। महामण्लेश्वर स्वामी चिदम्बरानन्द सरस्वती ने सभी संतों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय भी मौजूद रही।
Related Articles
निगम के वाहनों में कूड़ा भरकर मेयर कार्यालय पहुंचे भाजपा पार्षद मेयर पर लगाया आरोप
विक्की सैनी हरिद्वार, 21 अगस्त। नगर निगम में शामिल किए गए नए वार्डो में कूड़ा नहीं उठने और सफाई व्यवस्था बेहद खराब होने का आरोप लगाते हुए निगम की कूड़ा गाड़ियों में कूड़ा भरकर मेयर कार्यालय पहुंचे भाजपा पार्षदों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे पार्षदों ने मेयर पर आरोप लगाया […]
प्रयागराज की तर्ज पर धार्मिक कलाकृतियों से सजाया जाए हरिद्वार- श्रीमहंत नरेंद्र गिरी
राकेश वालिया हरिद्वार, 27 अगस्त। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज से निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल ने महाकुंभ मेले पर भेंटवार्ता कर चर्चा की। इस दौरान श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि कुंभ मेला अपनी निर्धारित तिथी पर आयोजित किया जाएगा। लोगों को भ्रम की […]
मनवांछित फल प्रदान करती है शिव आराधना-राजमाता आशा भारती
राकेश वालिया हरिद्वार, 11 फरवरी। देवों के देव महादेव भगवान शिव की आराधना से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। जो श्रद्धालु सच्चे मन से महादेव की शरण में आ जाता है। उसका जीवन भवसागर से पार हो जाता है। उक्त उद्गार निराला धाम की परमाध्यक्ष राजमाता आशा भारती महाराज ने आश्रम में […]