Dharm

मां चंडी देवी मंदिर में नारी शक्ति उत्सव के रूप में की गई महिला श्रद्धालुओं की पूजा

मुख्यमंत्री द्वारा प्रारंभ की गई नारी शक्ति उत्सव योजना सराहनीय- महंत रोहित गिरी

हरिद्वार 23 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार नील पर्वत स्थित सिद्ध स्थल मां चंडी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के प्रांगण में नवरात्र के दूसरे दिन नारी शक्ति उत्सव के रूप में मां चंडी देवी की आराधना की गई और मंदिर में आने वाली महिला श्रद्धालु एवं युवतियों को ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी महाराज ने तिलक लगाकर व चुनरी ओढाकर आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा नारी सम्मान में जो पहल की गई है वह सराहनीय है। और संत समाज इसका स्वागत करते हुए उनकी दीर्घायु की कामना करता है। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी राज्य के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। देवस्थानम बोर्ड को भंग करके उन्होंने सनातन प्रेमियों की आस्थाओं को सम्मान दिया है इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। इस प्रकार की योजनाओं से समाज को एक सकारात्मक संदेश प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि मां चंडी देवी मंदिर में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु भक्तों की मनोकामनाएं मां भगवती पूर्ण करती है। मां भगवती की आराधना से व्यक्ति के जन्मों-जन्मों के पुण्य का उदय होता है और व्यक्ति का जीवन सदैव उन्नति की ओर अग्रसर रहता है। अपनी शरण में आने वाले श्रद्धालु भक्तों को मां भगवती अपनी कृपा का पात्र बना लेती है। नवरात्र में की गई मां की उपासना सुख समृद्धि प्रदान करती है और साधक को सहस्त्र गुना पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर पंडित पंकज रतूड़ी, पंडित देशवाल शास्त्री, पंडित राजेश कुकशाल, पंडित नवल किशोर, पंडित अमित बेलवाल, पंडित रोहित डबराल, पंडित मनमोहन कंडवाल, विशाल कश्यप, सुनील कश्यप, मोहित राठौर, पंडित बैजनाथ भट्ट, अवनीश त्रिपाठी, त्रिलोक शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *