Dharm

दिव्य महापुरूष थे ब्रह्मलीन स्वामी महादेव महाराज-स्वामी रविदेव शास्त्री

राकेश वालिया

हरिद्वार, 9 मार्च। युवा भारत साधु समाज के महामंत्री स्वामी रवि देव शास्त्री महाराज ने कहा है कि महापुरुषों का जीवन सदैव परमार्थ के लिए समर्पित होता है और संतों ने सदैव राष्ट्र को नई दिशा प्रदान की है। श्रवण नाथ नगर स्थित जय मां आश्रम में जय मां मिशन संस्था दिवस के उपलक्ष में आयोजित गुरु स्मृति पर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी रवि देव शास्त्री महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन उषा माता के कृपा पात्र शिष्य ब्रह्मलीन स्वामी महादेव महाराज एक दिव्य महापुरुष थे। जिनके जीवन का एकमात्र उद्देश्य केवल लोकसेवा था। दीन दुखियों तथा उपेक्षितों की सेवा को ही वह ईश्वर भक्ति मानते थे। उन्होंने सदैव समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त कर समाज का मार्गदर्शन किया। ऐसे महापुरुषों को संत समाज नमन करता है। साध्वी तरुण ज्योति मां ने कहा कि पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन स्वामी महादेव महाराज एक महान संत थे। जिन्होंने सदैव धर्म एवं संस्कृति के उत्थान के लिए पूरे भारत का भ्रमण कर समाज को एकता व भाईचारे का संदेश दिया। राष्ट्र निर्माण में उनके अहम योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। साध्वी जीवन ज्योति एवं साध्वी शरण ज्योति मां ने कहा कि महापुरुष केवल शरीर त्यागते हैं। समाज कल्याण के लिए उनके उपदेश सदैव लोगों के हृदय में निहित रहते हैं। ब्रह्मलीन स्वामी महादेव महाराज का व्यक्तित्व सभी की स्मृति में सदैव जीवंत रहेगा। उनके द्वारा गंगा तट से प्रारंभ किए गए सेवा के प्रकल्प सदैव गरीब असहाय लोगों के लिए लाभप्रद रहेंगे। साध्वी पूजा ज्योति मां एवं ठाकुर मानसिंह ने कहा कि समाज कल्याण में संतों की हमेशा ही अहम भूमिका होती है। संत महापुरुष ही अपने भक्तों को ज्ञान की प्रेरणा देकर उनके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। ब्रह्मलीन स्वामी महादेव महाराज त्याग एवं तपस्या की साक्षात प्रतिमूर्ति थे। जिन्होंने हमेशा ही गरीब असहाय लोगों की मदद कर समाज को मानव सेवा का संदेश दिया। समाज सेवा में उनके अतुल्य योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान स्वामी ऋषिश्वरानंद, स्वामी गोपालानंद, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी दिनेश दास, महंत सुतीक्षण मुनि, महंत श्रवण मुनि, पंडित गणेश, जगदीश चावला, शंकर पांडे, दलवीर चैधरी, बिट्टू आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *