Dharm

स्वामी राजराजेश्वर महाराज बने वल्र्ड बुक रेकार्ड के पीस अम्बेसडर


धर्म के प्रचार प्रसार में संतों ने निभायी सदैव अग्रणी भूमिका-निरंजन स्वामी

हरिद्वार, 30 मई। पुरूषार्थ आश्रम के परमाध्यक्ष महामनीषी निरंजन स्वामी महाराज ने बताया कि स्वामी राजराजेश्वर महाराज को वल्र्ड बुक रेकार्ड का पीस एम्बेडकर नियुक्त किया गया है। इसके लिए वल्र्ड बुक रेकार्ड का आभार व्यक्त करते हुए निरंजन स्वामी महाराज ने कहा कि धर्म व अध्यात्म के क्षेत्र में स्वामी राजराजेश्वर महाराज के योगदान को देखते हुए संस्था ने उन्हें अपना पीस एम्बेसडर नियुक्त किया है। सनातन धर्म और सामाजिक सेवा में अहम योगदान करने वाले स्वामी राजराजेश्वर महाराज का पीस अम्बेडकर नियुक्त होना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि भक्तों को ज्ञान की प्रेरणा देकर उनके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना ही संत समाज का प्रमुख उद्देश्य है। देश विदेश में सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार में अहम भूमिका अदा करने वाले स्वामी राजराजेश्वर महाराज सभी के प्रेरणा स्रोत हैं। लंदन स्थित इंटरनेशनल सिद्ध आश्रम शक्ति सेंटर के परमाध्यक्ष स्वामी राजराजेश्वर महाराज ने कहा कि भारत सहित विदेशों में भी सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर युवाओं को भारतीय संस्कृति की और आकर्षित किया जा रहा है। धर्म के संरक्षण संवर्द्धन में संत समाज हमेशा से ही अग्रणी भूमिका निभाता चला आ रहा है। पतित पावनी मां गंगा के आशीर्वाद से भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाकर धर्म की रक्षा एवं संस्कृति के प्रचार प्रसार में सदैव ही प्रेरित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *