Dharm

निर्मल अखाड़े के संतों ने दी पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं


मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के नेतृत्व में होगा पंजाब का चहुंमुखी विकास-श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह
हरिद्वार, 20 सितंबर। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज व कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी प्रतिभावान राजनीतिज्ञ हैं। उनके नेतृत्व में पंजाब का चहुंमुखी विकास होगा। कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि चरणजीत चन्नी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय है। विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने पंजाब के लोगों की सेवा में योगदान दिया। उनके मुख्यमंत्री बनने से पंजाब का तेजी से विकास होगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा। किसानों की समस्या का समाधान होगा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दलित समाज के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाकर सराहनीय निर्णय लिया है। दलित समाज के व्यक्ति के मुख्यमंत्री बनने से सामाजिक समरसता बढ़ेगी। महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि कृषि प्रधान राज्य पंजाब देश का देश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि संत समाज सदैव ही राष्ट्रहित में अपना योगदान देता चला आ रहा है। राजनैतिक दलों के साथ समन्वय स्थापित कर देश के विकास में सभी को योगदान करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *