Dharm

मकर संक्रांति पर्व पर पुण्यदाई सेवा समिति ट्रस्ट ने खिचड़ी प्रसाद किया वितरण

हरिद्वार: पुण्यदाई सेवा समिति ट्रस्ट ने ज्वालापुर रेलवे फाटक पर खिचड़ी प्रसाद वितरण किया ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष रवींद्र गोयल जी ने कहा मकर संक्रांति भारत के प्रमुख पर्वों में से एक है। मकर संक्रांति पर भारत मे खिचडी बना प्रशाद वितरण कर मनाया जाता है। पौष मास में जिस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है उस दिन इस पर्व को मनाया जाता है। अध्यक्ष बी के मैहता जी ने कहा वर्तमान शताब्दी में यह त्योहार जनवरी माह के चौदहवें या पन्द्रहवें दिन ही पड़ता है, इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है। जबकि  मकर संक्रान्ति पर्व को कहीं-कहीं उत्तरायण भी कहते हैं। 14 जनवरी के बाद से सूर्य उत्तर दिशा की ओर अग्रसर  होता है। इसी कारण इस पर्व को ‘उतरायण’ (सूर्य उत्तर की ओर) भी कहते है। आनंद प्रकाश टूटेजा ने कहा वैज्ञानिक तौर पर इसका मुख्य कारण पृथ्वी का निरंतर 6 महीनों के समय अवधि के उपरांत उत्तर से दक्षिण की ओर वलन कर लेना होता है। और यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। कार्यक्रम मेंरविदत्त शर्मा,सoहरमोहन सिंह, यशपाल विजन, ओमदत्त शर्मा,ललित शर्मा, अशोक कुमार गुप्ता, आशीष गौड़, अजय पाठक, आशीष मेहता, अरूण कुमार गुप्ता, सुनील मोदी,मयंक,भारत भूषण,आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *