Dharm

मां भगवती दुर्गा सम्पूर्ण विष्व को सत्ता और स्फूर्ति प्रदान करती है-महंत रोहित गिरि

विक्की सैनी

हरिद्वार 19 अक्टूबर। मां चण्डी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरि महाराज ने कहा है कि मां भगवती दुर्गा सम्पूर्ण विष्व को सत्ता और स्फूर्ति प्रदान करती है। मां दुर्गा की शक्ति से ही भगवान विष्णु और षिव प्रकट होकर विष्व का पालन और संहार करते हैं। जो श्रद्धालु भक्त मां की शरण में आ जाते हैं मां उनका कल्याण कर उन्हें यष वैभव प्रदान करती है। नील पर्वत स्थित सिद्ध स्थल मां चण्डी देवी मंदिर के प्रांगण में श्रद्धालु भक्तों को मां की महिमा का सार बताते हुए महंत रोहित गिरि महाराज ने कहा कि मां चण्डिका करूणमयी व ममतामयी है जो सदैव अपने भक्तों पर कृपा बरसाती है। मां भगवती जगत के जीवों को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष रूप चारों फल प्रदान करने वाली है। मां दुर्गा का स्मरण करने मात्र से जटिल से जटिल कठिनाईयों का मूल से नाष हो जाता है। उन्होंने कहा कि मां सहृदय और वात्सल्यमयी होती है जो अपने भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर उनकी सभी मनोकानाएं पूर्ण करती है। नवरात्र में की गई देवी मां की उपासना से व्यक्ति के जीवन में ज्ञानरूपी प्रकाष का आगमन होता है। शक्तिषालिनी माता की ममता एवं करूणा का प्रसाद हमंे प्राप्त हो इसी भाव और कामना से हम सभी मां की उपासना नवरात्र में करते हैं। जिसके फलस्वरूप मां भगवती प्रसन्न होकर सभी का उद्धार करती है। मां दुर्गा के नौ रूप और हर नाम में एक दैवीय शक्ति को पहचानना ही नवरात्र पर्व मनाना है। महंत रोहित गिरि महाराज ने कहा कि मां की कृपा और आषीर्वाद से ही जल्द कोरोना महामारी इस जगत से विलुप्त होगी और सम्पूर्ण विष्व खुषहाली की ओर लौटेगा। उन्होंने सभी श्रद्धालु भक्तों से अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों मठ, मंदिर व अखाड़ों को जाते समय कोविड-19 के नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें सर्तकता ही व्यक्ति का बचाव है। इस दौरान मोहित राठौर, विषाल भारद्वाज, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *