हरिद्वार, 22 मई। श्री राम शंकर आश्रम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भव्य शोभायात्रा के साथ रुकमणी विवाह का दर्शन चित्रित किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के श्रीमहंत रघु मुनि महाराज ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं अपरंपार हैं। जो श्रद्धालु भक्त श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कर लेता है। उसका जीवन भवसागर से पार हो जाता है। उन्होंने कहा कि संतों के सानिध्य में कथा श्रवण का अवसर सौभाग्यशाली व्यक्ति को ही प्राप्त होता है। महामंडलेश्वर स्वामी वेदानंद महाराज ने कहा कि रानी रुक्मणी भाग्य की देवी लक्ष्मी का अवतार मानी जाती हैं। जिनका गुण चरित्र आकर्षण और महानता सर्वाधिक लोकप्रिय था। वह श्री कृष्ण भगवान की इकलौती पत्नी हैं। इसलिए उन्हें लक्ष्मी माता के समान ही दिव्य लक्षण प्राप्त होने पर लक्ष्मी स्वरूपा कहा जाता है। भगवान श्री कृष्ण अलौकिक हंै। जो अपने भक्तों पर कृपा बरसा कर उनका कल्याण करते हैं। महंत श्रवण मुनि महाराज द्वारा भव्य शोभायात्रा के पश्चात सभी संत महापुरुषों का आभार व्यक्त किया गया। श्रद्धालु भक्तों को कथा का सार समझाते हुए उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से राजा परीक्षित को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी और कलयुग में भी इसके साक्षात प्रमाण देखने को मिलते हैं। श्रीमद् भागवत ज्ञान, साधना, भक्ति और मर्यादा के साथ प्रेरणादाई उपाख्यानो का अद्भुत संग्रह है। इसलिए कथा का श्रवण सभी के लिए सर्वदा हितकारी है। इस अवसर पर स्वामी रविदेव शास्त्री, महंत निर्मलदास, स्वामी हरिहरानंद, महंत दिनेशदास, महंत सूरजदास, महंत सुतीक्ष्ण मुनि, महंत श्यामप्रकाश, महंत गुरमीत सिंह, महंत प्रह्लाद दास, महंत रघुवीर दास, महंत दामोदर दास सहित कई संत महापुरुष उपस्थित रहे।
Related Articles
देश की एकता अखंडता बनाए रखने के लिए युवाओं को जागृत करना होगा- श्रीमहंत राजेंद्र दास
हरिद्वार 27 अगस्त। अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज ने कहा है कि राष्ट्रीय एकता अखंडता बनाए रखने के लिए संतो को एकजुट होना होगा। क्योंकि अब समय आ गया है जब इस्लामिक संगठन और कट्टरपंथी गुट देश की अस्मिता पर खुलकर हाथ डाल रहे हैं। ऐसे में […]
श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने मेला अधिकारियों के साथ किया पेश्वाई मार्ग का निरीक्षण
विक्की सैनी हरिद्वार, 2 दिसंबर। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मेला प्रशासन के अधिकारियों के साथ अखाड़े के पेशवाई मार्गों का निरीक्षण कर जल्द से जल्द मार्गों पर समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकारियों को कहा। इस पर मेला प्रशासन के अफसरों ने संबंधित विभागों को जल्द से जल्द […]
धर्म रक्षा व मानव कल्याण के लिए हुआ भगवान श्रीचंद्र का अवतरण-स्वामी गौरीशंकर दास
विक्की सैनी हरिद्वार, 27 अगस्त। साधुबेला पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी गौरीशंकर दास महाराज ने कहा कि उदासीनाचार्य जगद्गुरू भगवान श्रीचंद्र का अवतरण वैदिक सनातन धर्म की रक्षा के साथ साथ समस्त मानवता के कल्याण के लिए हुआ। जिन्होंने अपने जीवन साहित्य से समाज को समरसता का संदेश देकर संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन किया। सभी को उनके […]