Dharm

मानव सेवा ईश्वर पूजा के समान है-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

निराश्रितों की सेवा ही मां गंगा गौधाम सेवा ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य-महंत निर्मल दास

हरिद्वार, 15 मार्च। मां गंगा गोधाम सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में प्रारंभ किए गए जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण अभियान के तहत भूपतवाला स्थित मोहनानंद आश्रम में 1100 जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सच्ची मानव सेवा ईश्वर पूजा के समान है और दान करने से परमात्मा भी प्रसन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि समाज का कोई भी वर्ग समाज के हित के लिए यदि अच्छा कार्य करता है तो वह सराहनीय तो है ही साथ ही औरों के लिए भी प्रेरणादाई होता है। हम सभी को मिलजुल कर समाज में स्थापित निराश्रित वर्ग की मदद के लिए हमेशा आगे आना चाहिए। ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत निर्मल दास महाराज ने कहा कि प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को खाद्य सामग्री एवं जरूरत का सामान उपलब्ध कराना ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है। संत समाज समय-समय पर अपने सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज का मार्गदर्शन करता चला आ रहा है। संतों का जीवन धर्मार्थ कार्यों के लिए ही समर्पित रहता है। मां गंगा गौधाम सेवा ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद के लिए खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है। आगे भी इसी क्रम में निराश्रित और जरूरतमंदों को हर प्रकार की मदद की जाएगी। मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है और जरूरतमंदों की जरूरत को पूरा करने पर हृदय से प्रसन्नता उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि धर्म नगरी हरिद्वार में प्रत्येक व्यक्ति को अपने सामथ्र्य अनुसार समाज सेवा के लिए अपना योगदान प्रदान करना चाहिए। मिलजुल कर ही एक सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। माता अमृतानंदमयी मठ के स्वामी प्रमोद महाराज ने कहा कि सेवा कार्यों के माध्यम से जो भी व्यक्ति आगे आकर गरीब असहाय लोगों का सहयोग करता है। वह हमेशा ही जीवन में उन्नति को प्राप्त करता है। समाज सेवा के साथ धर्मार्थ कार्य करना किसी भी संस्था कि उत्तम कार्यशैली को दर्शाता है। महंत निर्मल दास महाराज युवा संत हैं। उनके द्वारा किए गए धर्मार्थ कार्यों से युवा संतो को प्रेरणा लेकर राष्ट्र उत्थान में सहयोग प्रदान करना चाहिए। विश्व हिंदू परिषद के नेता नितिन गौतम ने सहयोग प्रदान करते हुए ज्वालापुर स्थित मालवीय धाम में 1100 खाद्य सामग्री किट तथा मोहन आनंदाश्रम में भी 1100 किट का वितरण किया। नितिन गौतम ने बताया कि ऋषिकेश घट्टू घाट पर कल 2100 किट का वितरण जरूरतमंदों को किया जाएगा। इस दौरान विकास प्रधान, धीरज शर्मा, मोहनलाल, गोवर्धन जोशी, धीरज पचभैया, अशोक गुप्ता, घनश्याम मिश्रा, नितिन खेड़े वाले, शोभित खेड़े वाले, मोहित पालीवाल, विशु पोखरिया आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *