Dharm

मां चंडी देवी मंदिर में विश्व कल्याण की कामना के साथ किया गया हवन यज्ञ

विक्की सैनी

मां चंडी देवी सभी बाधाओं को दूर करने वाली है। – महंत रोहित गिरी

हरिद्वार 23 अक्टूबर। मां चंडी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा है कि नवरात्र पर्व मां भगवती की आराधना को समर्पित है। अपने भक्तों पर कृपा बरसाने वाली करुणामयी व ममतामयी मां भगवती सदैव शुभ फल देने वाली है। जिनकी आराधना मात्र से व्यक्ति का जीवन भवसागर से पार हो जाता है। जो श्रद्धालु भक्त संपूर्ण नवरात्र सच्चे मन से मां की उपासना करता है। वह विशेष रुप से शक्ति, धन व ज्ञान का भागी हो जाता है। उसके समस्त पापों, विघ्नों का नाश होता है और उसे अक्षय पुण्य लोको की प्राप्ति होती है। नील पर्वत स्थित सिद्ध स्थल मां चंडी देवी मंदिर के प्रांगण में श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि मां चंडी देवी की आराधना से व्यक्ति का तेज बढ़ता है। उनकी उपासना से होने वाले शुभों कि गणना भी नहीं की जा सकती है। व्यक्ति को मां के स्वरूप को अपने हृदय में अवस्थित कर एक निष्ठा भावना से उपासना करनी चाहिए। मां चंडी देवी सभी बाधाओं को दूर करने वाली है। और अंधकारमय स्थितियों का विनाश करने वाली शक्ति हैं जो काल से भी अपने भक्तों की रक्षा करती हैं। नवरात्र में देवी मां की आराधना करने से व्यक्ति को हजार अश्वमेध यज्ञ से भी अधिक पुण्य फल की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि मां चंडी देवी की उपासना करने से ब्रह्मांड की सारी सिद्धियों की प्राप्ति की जा सकती है। जिनकी कृपा मात्र से भक्त हर तरह के भय से मुक्त होकर बैकुंठ के मार्ग को प्रशस्त करता है। महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि मा चंडी देवी की कृपा से पूरा विश्व जल्द ही कोरोना महामारी से मुक्त होगा और संपूर्ण विश्व में खुशहाली लौटेगी। उन्होंने कहा कि मां चंडी देवी सदैव अपने भक्तों पर कृपा बरसाती है और नवरात्र में किए गए विशेष अनुष्ठान से प्रसन्न होकर अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं वैसे तो मां भगवती प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में विराजमान हैं परंतु मनुष्य को इसका बोध नहीं होता। मां की आराधना करने से ही व्यक्ति मां भगवती की शरण में पहुंच सकता है क्योंकि मां भगवती अपने भक्तों से ऐसा ही स्नेह रखती हैं जैसा कि एक मां अपने पुत्रों के प्रति रखती है श्रद्धा पूर्वक की गई मां की उपासना अवश्य ही श्रद्धालुओं के समस्त पापों को नष्ट करती है इस दौरान मां चंडी देवी मंदिर में विश्व कल्याण की कामना के साथ हवन यज्ञ किया गया और मां चंडी देवी से समस्त विश्व के लिए एकता अखंडता बनाए रखने की कामना की गई। इस अवसर पर मोहित राठौर, विशाल भारद्वाज, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *