हरिद्वार, 27 सितम्बर। अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता बाबा हठयोगी ने चंडी घाट स्थित गौरीशंकर गौशाला में ज्वालापुर की गरीब कन्या का विवाह बेहट के एक युवक से कराया और उन्हें अपना आशीर्वाद देकर उनके सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। इस दौरान बाबा हठयोगी ने कहा कि हम सभी को मिलजुल कर गरीब असहाय बालिकाओं की मदद करनी चाहिए। गरीब कन्या का विवाह कराने से ईश्वर भी प्रसन्न होते हैं। समाज के एक सशक्त तबके को मिलजुल कर ऐसे प्रयास निरंतर करने होंगे। तभी एक अच्छे समाज की कल्पना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में किसी भी व्यक्ति को बेटा एवं बेटी में भेदभाव नहीं करना चाहिए। बेटियां समाज का गौरव है और हर क्षेत्र में भारत को गौरवान्वित कर रही हैं। इसलिए हम सभी को उनके प्रति सम्मानित दृष्टि भाव रखते हुए उनकी मदद को आगे आना चाहिए। समाजसेवी पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि गरीब कन्याओं के उत्थान में मिलजुल कर प्रयास किए जाने चाहिए। कन्यादान करना पुण्य से कम नहीं है। बालिकाओं के संरक्षण संवर्द्धन में सभी को अपना सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीब कन्या का विवाह संस्कार कराकर मन को प्रसन्नता मिलती है। कन्या को उपहार भी प्रदान किए गए। समाजसेवी विशाल गर्ग ने कहा कि सामाजिक गतिविधियां संचालित रखनी चाहिए। गरीब असहाय निर्धन परिवारों की कन्या का विवाह संस्कार कराया गया जो कि पुण्य है। उन्होंने वर वधू के उज्जवल भविष्य की कामना की।
Related Articles
स्वामी सत्यानंद सरस्वती एवं स्वामी मनकामेश्वर गिरी महाराज बने श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के महामंडलेश्वर
सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक हैं युवा संत – श्रीमहंत रवींद्र पुरी हरिद्वार 2 फरवरी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज के तत्वाधान में वृंदावन से स्वामी सत्यानंद सरस्वती एवं अमृतसर से स्वामी मनकामेश्वर गिरी महाराज को अखाड़े की छावनी में रमता पंच एवं संत […]
सदैव कल्याणकारी होती है भगवान शिव की आराधना-स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी
हरिद्वार, 8 जुलाई। श्री दक्षिण काली पीठीधीश्वर महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने श्रावण मास के तीसरे दिन विभिन्न प्रकार के फूलों व द्रव्यों से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना करते हुए कहा कि महादेव भगवान शिव की आराधना सदैव कल्याणकारी होती है। श्रावण माह भगवान शिव को प्रसन्न कर उनकी […]
महामंडलेश्वर जय अंबानंद गिरी ने बतायी अपने वैराग्य जीवन से जुड़ी बात
श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा अंतरराष्ट्रीय संरक्षक व महामंत्री भारतीय अखाड़ा परिषद महंत हरी गिरी कि शिष्या अनंत महामंडलेश्वर अंबानंद गिरी ने बताया की संत और वैराग्य जीवन में रहना कितना सरल और कठिन होता है। उन्होंने कहा कि घर से जो संस्कार प्राप्त होते हैं व्यक्तित्व वैसा ही बनता है उनका कहना है की शुरू […]