Dharm

विजयदशमी पर रामेश्वर आश्रम में की गयी भव्य श्रीराम दरबार की स्थापना


जन-जन के आराध्य हैं प्रभु श्रीराम-म.म.स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती

हरिद्वार, 15 अक्टूबर। श्री रामेश्वर आश्रम चैरिटेबल ट्रस्ट में राम मंदिर का निर्माण किया गया और विजयदशमी के अवसर पर भगवान श्री राम लक्ष्मण एवं माता सीता की मूर्ति स्थापना की गई। इस अवसर पर श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए आश्रम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि प्रभु श्री राम जन-जन के आराध्य हैं और उनका आदर्श पूर्ण जीवन सभी को प्रेरणा देता है कि सत्य के मार्ग पर अग्रसर रहना चाहिए और विपरीत परिस्थिति में भी स्वयं को उस परिवेश में ढालकर हर चुनौती का सामना करना चाहिए तभी सुखमय जीवन की कामना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन से सभी को प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण और धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण संवर्धन में अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए और अपने माता-पिता एवं बड़ों का सत्कार करना चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी गिरिधर गिरी महाराज ने कहा कि रामेश्वर आश्रम में प्रभु श्री राम का मंदिर निर्माण होने से कनखल क्षेत्र को धर्म के प्रति लाभ प्राप्त होंगे और भक्तों को भगवान के दिव्य एवं भव्य दर्शन हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब अयोध्या में प्रभु श्री राम लला का मंदिर बनेगा और पूरे विश्व में धर्म का एक नया संदेश प्रचारित प्रसारित होगा। स्वामी रवि देव शास्त्री एवं स्वामी हरिहरानंद ने कहा कि प्रभु श्री राम प्रत्येक भारतवासी के कण-कण में विराजमान हैं। जो अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज धर्म के संरक्षण संवर्धन में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाकर युवा पीढ़ी को संस्कारवान बना रहे हैं। संत समाज इसके लिए उन्हें साधुवाद देता है और कामना करता है कि वह हमेशा ही संत परंपरा का निर्वहन करते हुए भारत सहित पूरे विश्व में धर्म की पताका को फहराएंगे। संपुर्ण कार्यक्रम में न्यायाधीश श्रेय गुप्ता, गंगा विशन गुप्ता, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, आम आदमी पार्टी के नरेश शर्मा उपस्थित रहे एवं महामंडलेश्वर स्वामी गिरधर गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद,म हंत रविदेव, महंत हरिहरानंद, महंत दिनेश दास, महंत रामानंद, महंत सुतिक्ष्ण मुनि, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी सतपाल ब्रह्मचारी, महापौर अनिता शर्मा, अशोक शर्मा, आदेश चैहान, एवं भारत के कोने कोने से आये श्रद्धालु, ट्रस्टी गण अजय गोयल, अतुल गर्ग, पंकज सिंघल, सज्जन कुमार, सुरेश, विपुल, दीनदयाल, विकास गोयल आदि ने सभी को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *