हरिद्वार, 1 अगस्त। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा है कि श्रावण मास में भगवान शिव की अर्चना करने से धरती पर सभी दुखों का शमन होता है। क्योंकि श्री ब्रह्मा श्री विष्णु इंद्र शिव आदि सभी सावन में पृथ्वी पर ही वास करते हैं और अलग-अलग रूपों में अनेकों प्रकार से शिव आराधना करते हैं। इस माह में की गई शिव पूजा तत्काल शुभ फलदाई होती है। क्योंकि इसके पीछे स्वयं शिव का वरदान होता है। कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में शिव आराधना के दौरान श्रद्धालु भक्तों को भगवान शिव की महिमा का महत्व समझाते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव पर बेलपत्र भांग धतूरा आदि अर्पित करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। भगवान शिव मृत्युंजय हैं। इनकी आराधना अकाल मृत्यु के भय से मुक्त करती है और सदैव रोगमुक्त भी रखती है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव मोक्ष के अधिष्ठाता हैं। इसलिए मोक्ष की कामना से भी इनकी भक्ति करनी चाहिए। भगवान शिव इतने भोले हैं कि वह सर्वस्व निछावर कर देते हैं। जो श्रद्धालु भक्त भगवान शिव के दरबार में आ जाता है उसका कल्याण स्वयं ही निश्चित हो जाता है। श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव संपूर्ण स्वरूप है। इसलिए इनकी अराधना जीवन पर्यंत की जाती है। शिव आराधना से व्यक्ति अपने इष्ट के दर्शन पाकर धन्य हो जाता है और उसके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। इसलिए शिव आराधना सदैव हितकारी है। दक्षेश्वर महादेव की आराधना से शिव और शक्ति दोनों प्रसन्न होते हैं और इनकी कृपा से दैविक दैहिक और भौतिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। इसलिए सावन में जब भी समय मिले पूरी आस्था और सात्विकता के साथ शिव आराधना करें। ऐसा करने से व्यक्ति का जीवन सदैव उन्नति की ओर अग्रसर रहता है और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।
Related Articles
कुंभ को लेकर बने भ्रम को तत्काल दूर करे सरकार-स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द
राकेश वालिया शंकरराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के ज्योर्तिमठ पीठ के शंकराचार्य के रूप में 50 वर्ष पूरे होने पर मनाया जाएगा स्वर्ण ज्योति महोत्सव हरिद्वार, 29 दिसंबर। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज ने कहा कि कुंभ भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। संत महापुरूष व श्रद्धालु 12 वर्ष […]
शिव में समाहित है भारतीय संस्कृति का दर्शन- महंत बलबीर गिरि
बाघम्बरी पीठाधीश्वर महंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा है कि भगवान शिव में भारतीय संस्कृति का दर्शन समाहित है। शिव कोई व्यक्ति नहीं हैं। चेतना की जो अवस्थाएं (जागृत, निंद्रा व स्वप्न) होती है, उससे से ऊपर चेतना की अवस्था समाधि है। जब हम हर व्यक्ति व जीव के अंदर ईश्वर देखने लगते हैं तो […]
मंदिर में प्रवेश के दौरान कोविड नियमों का पालन करें श्रद्धालु-महंत रोहित गिरी
विक्की सैनी मनवांछित सिद्धि प्रदान करती है मां चण्डी देवी हरिद्वार, 16 अक्टूबर। मां चण्डी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा है कि मां चण्डी की आराधना से व्यक्ति को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। जो श्रद्धालु भक्त मां चण्डिका का पूजन नित्य करते हैं। उनके पुण्य का […]