Crime

पुलिस की सूझबूझ से निपटा पति पत्नि के बीच चल रहा विवाद

हरिद्वार, 10 जून। गणेश विहार सीतापुर निवासी पंकज कुमार के तेरह वर्षीय पुत्र एवं पति पत्नि के झगड़े का निस्तारण सीओ सिटी अभय सिंह की सूझबूझ से सुलझा। घटनाक्रम के अनुसार पंकज कुमार का अपनी पत्नि से मनमुटाव चल रहा था। पंकज का तेरह वर्षीय पुत्र बुधवार को अचानक गायब हो गया था। जगजीतपुर चैकी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता द्वारा लिखायी गयी थी। पुलिस पूरे मामले को लेकर घटना मे जुटी जबकि परिवार के आपसी क्लेश के चलते पंकज का पुत्र उसकी पत्नि के भाई के पास था। सीओ सिटी अभय प्रताप के प्रयासों से पति पत्नि को समझाया बुझाया गया। जिसके चलते दोनों पति पत्नि विवाद समाप्त कराते हुए पुलिस ने विवाद को समाप्त कराया। पुत्र की गुमशुदगी के कारण ही दोनो पति पत्नि का छह माह से चल रहा विवाद समाप्त हो पाया। पुलिस के लिए भी पूरा मामला सिर दर्द बना हुआ था। लेकिन पुलिस की अच्छी कार्यशैली के चलते कनखल थाना अध्यक्ष कमल कुमार लुंठी ने पति पत्नि को समझाते हुए आपसी विवाद को समाप्त करने की पेशकश की। उन्होंने कहा कि परिवार में लड़ाई झगड़ना करना किसी भी समस्या का कोई समाधान नहीं होता है। परिवार की कलह बच्चों के मन पर गलत असर डालता है। काफी मशक्कत के बाद पति पत्नि को समझा बुझाकर कनखल थाना अध्यक्ष कमल कुमार लुंठी ने आपसी विवाद को समाप्त कराया। पंकज कुमार ने कहा कि सीओ सिटी अभय सिंह व थानाध्यक्ष कमल कुमार लुंठी के प्रयासों से ही हमारा आपसी विवाद समाप्त हुआ। पुलिस की अच्छी सूझबूझ के चलते छह माह से पति पत्नि के बीच चल रहे विवाद पर पूर्ण रूप से विराम लगा। उन्होंने सीओ अभय सिंह व थानाध्यक्ष कमल कुमार लुंठी का आभार व्यक्त करते धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *