Crime

म.म.स्वामी सोमेश्वरानंद गिरी महाराज के जान का खतरा जताने पर श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने ली जानकारी

विक्की सैनी

हरिद्वार, 18 जनवरी। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वरानंद गिरी महाराज के जान पर खतरा जताने की जानकारी मिलने पर अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज बैरागी कैंप स्थित शंकराचार्य आश्रम में पहुंचे। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने उनसे पूरी जानकारी ली। हालांकि महामंडलेश्वर ने स्पष्ट रूप से धमकी देने वालों की जानकारी तो नहीं बताई। केवल उन्होंने अज्ञात शत्रु से जान का खतरा बताया। स्वामी सोमेश्वरानंद गिरी महाराज ने बताया कि रविवार की शाम वे राजस्थान से आ रहे थे। उनका कहना था कि भगवानपुर पहुंचने पर कुछ अज्ञात लोगों ने गाली गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जानकारी मिलने के बाद पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने बैरागी कैंप स्थित शंकराचार्य आश्रम में म.म.स्वामी सोमेश्वरानंद गिरी महाराज से मिलने पहुंचे। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने उनसे पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। जिस पर स्वामी सोमेश्वरानंद गिरी महाराज ने श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज को बताया कि उन्हें अज्ञात लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। महामंडलेश्वर ने इसके अलावा उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। वहीं कुंभ मेला पुलिस बैरागी कैंप सेक्टर की प्रभारी भावना कैंथोला और नारायण सिंह भी दलबल के साथ आश्रम पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटनाक्रम की जानकारी महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वरानंद गिरी से ली गई है। उनकी ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर महामंडलेश्वर अनंतानंद गिरी, महंत संगम गिरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *