Crime

महिलाओं के घरेलू कामकाज का मौद्रिकीकरण आवश्यक: प्रो. बत्रा


स्पेन की अदालत का फैसला, काॅलेज की आवाज पर मुहर
हरिद्वार 10 मार्च- स्पेन की अदालत द्वारा दिए गए अभूतपूर्व निर्णय पर आज महिलाओं के घरेलू कामकाज के मौद्रिकीकरण के सम्बन्ध में महाविद्यालय में एक विचार विनिमय का आयोजन किया गया। इसका मुख्य विषय स्पेन की अदालत का वह फैसला था जिसमें एक व्यवसायी को पत्नी से तलाक लेने पर 1.7 करोड़ रुपये का भुगतान करने का फैसला दिया गया। अदालत ने पत्नी के इस दावे को वैध माना कि वह विगत 25 वर्षों से पति के साथ घरेलू कार्यों के माध्यम से कंधे से कंधा मिलाकर मौद्रिकीकरण में योगदान दे रही है। अतः तलाक के बाद उसकी आजीविका का समस्त उत्तरदायित्व उसके पति का है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि जीडीपी में घरेलू कामकाज को शामिल नहीं करना लैंगिक न्याय की दृष्टि से उचित कदम नहीं है। अतः महिलाओं के योगदान को रेखांकित करते हुए घरेलू कामकाज को जीडीपी में सम्मिलित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय स्तर से मंच के माध्यम से समय समय पर इस मुद्दे को उठाता रहा है। आज स्पेन की अदालत ने इस पर मुहर लगा दी है. इसमें शीघ्र ही एक सेमिनार का आयोजन किया जायेगा .
अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि स्पेन की अदालत का यह फैसला वास्तव में युगान्तकारी है और महाविद्यालय स्तर से समय समय पर विभिन्न मंचों से महाविद्यालय के प्राध्यापक इस विचार का समर्थन करते रहे हैं कि महिलाओं के घरेलू कामकाज का मौद्रिकीकरण होना चाहिए। आज विश्व की अदालतें भी इस विचार को समर्थन करते हुए प्रतीत हो रही हैं।
समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डाॅ. जे.सी. आर्य ने कहा कि महिलाओं के योगदान को कम करके आंकना वास्तव में विकृत सामाजिक संरचना का परिणाम है। अतः समय के साथ इस अवधारणा में बदलाव की आवश्यकता है।
राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष विनय थपलियाल ने कहा कि पितृसत्तात्मक सामाजिक ढांचा ही उन सामाजिक परिस्थितियों को जन्म देता है जिसमें कि एक महिला के साथ भेदभादपूर्ण परिस्थितियां बनती हैं और स्पेन की अदालत के इस फैसले को पितृसत्तात्मक ढांचे पर एक प्रहार के रूप में देखा जाना चाहिए।
विचार विनियम में डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. लता शर्मा, डाॅ. विनीता चौहान, डाॅ. मिनाक्षी शर्मा, दिव्यांश शर्मा, डाॅ. अमिता मल्होत्रा, डाॅ. शिव कुमार चौहान, अंकित अग्रवाल, आस्था आनन्द, रिचा मिनोचा, रिंकल गोयल, कविता छाबड़ा, वैभव बत्रा, शिवाली त्यागी, प्रियंका, डाॅ. पदमावती तनेजा, डाॅ. सुरभि प्रधान, डाॅ. महिमा नागयान, डाॅ. पुनीता शर्मा, नेहा गुप्ता, डाॅ. विजय शर्मा, श्रीमती रचना गोस्वामी, होशियार सिंह चौहान, हेमवती, राजकुमार, अशोक कुमार, प्रिंस श्रोत्रिय, अनन्या भटनागर, काॅलेज की छात्रा अर्शिका, अपराजिता, तनीषा, वर्णिका, प्रियांशी कुकरेजा, स्वाति, रिया कश्यप, दीपा आदि सम्मिलित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *